Wednesday, May 22, 2024

मेरठ में साली से हुई जीजा की आंखें चार तो पत्नी को लगाई मार, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। पति को साली से प्यार हुआ तो पत्नी ने दोनों की जमकर मार लगा दी। पति ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर महिला को घर से निकाल दिया। महिला कंकरखेड़ा थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला ने पति के खिलाफ दहेज व देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला की शादी तीन साल पहले सरधना रोड एक कॉलोनी निवासी युवक से हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी। अपनी देखभाल के लिए उसने अपनी छोटी बहन को घर बुला लिया था। इसी दौरान पति की उसकी छोटी बहन से आंखें चार हो गईं। एक दिन महिला ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। जब महिला को प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो बखेड़ा हो गया। उसने अपनी बहन को घर भेज दिया। इससे दंपती में तनाव हो गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वहीं, महिला ने पति को अपनी छोटी बहन से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। इस दौरान महिला ने आपा खो दिया और पति की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसने घर में बहन को बहाने से बुलाया और उसकी भी पिटाई कर दी। इस पर पति और देवर ने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी।
इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का आरोप लगाया। वहीं, देवर पर भी छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। महिला के बयान दर्ज कर दिए गए हैं। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय