Saturday, April 27, 2024

शामली में पश्चिम प्रदेश निर्माण जन यात्रा की स्वागत की तैयारी को लेकर खाप चौधरी ने की बैठक, बोले- संघर्ष से नहीं हटेंगे पीछे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाए जाने की मांग को लेकर निकली जा रही है। जिसमें पश्चिम प्रदेश निर्माण जन यात्रा के स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में खाप चौधरियों ने भी भाग लिया और इस जन यात्रा को पुरजोर समर्थन दिए जाने की बात कही।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें कि शहर के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी स्थित भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व निरवाल खाप के बाबा राजवीर सिंह मुडेट के आवास पर पश्चिमी यूपी को अलग प्रदेश बनाए जाने की माँग को लेकर निकली जा रही जन यात्रा के समर्थन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारी एवं खाप चौधरियों ने भाग लिया। खाप चौधरियों ने इस जन यात्रा का समर्थन की बात कहते हुए कहां की उत्तर प्रदेश सर्वाधिक बड़ा राज्य है जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास का वह दर्जा नहीं मिल पा रहा है। जो की वास्तविक रूप से उसे मिलना चाहिए।

खाप चौधरियों ने छोटे प्रदेश के फायदे गिनाते हुए कहा कि अगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बन जाएगा तो लोगों को चिकित्सा व न्यायिक व्यवस्था जैसे काम सुलभ हो जाएंगे। क्योंकि वर्तमान समय में न्यायिक प्रकिर्या के तहत लोगों को कई सौ किलोमीटर दूर प्रयागराज जाकर धक्के खाने पड़ते हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ अत्यधिक दूर होने के कारण लोगों को आने जाने में उनको तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खाप चौधरियों ने बताया कि आगामी 9 दिसंबर को पश्चिम प्रदेश निर्माण जन यात्रा शामली गुरुद्वारा तिराहे पर पहुंचेगी। जिसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी को सौपा जाएगा। जिसके बाद यह यात्रा गांव कसेरवा स्थित एक स्कूल में आयोजित सभा में लोगों को छोटे राज्य के फायदे गिनाये जायगे।

 

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय