Friday, May 16, 2025

गाजियाबाद में पति ने कैंची घोंपकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

गाजियाबाद। लोनी थाने के प्रेमनगर इलाके में शुक्रवार की देर रात में एक युवक ने झगड़ा होने पर अपनी पत्नी की कैंची से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसीपी लोनी ने बताया कि लोनी पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम नगर क्षेत्र में शाहिद हुसैन पुत्र मकदूम हुसैन ने अपनी पत्नी नूर बानो(46) को कैंची मार दी है। जिन्हें उपचार हेतु जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शाहिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि शाहिद की उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे तैश में आकर उसने अपनी पत्नी को कैंची घोंप दी। जिससे वह लहूलुहान हो गयी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय