Friday, May 16, 2025

गाजियाबाद में जमीन के विवाद में युवक को मारी गोली, दूर के भाई पर आरोप

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके से एक युवक को उसके दूर के भाई ने जमीन विवाद को लेकर गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

गोली सीने में लगकर पीठ से पार हो गई है। गंभीर हालत में युवक को ग़ाज़ियाबाद के अस्पताल रेफर किया गया है। मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव मकरेडा के आर्यन पुत्र अशोक का परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार शाम को मोदीनगर की चूना भट्टी में रहने वाले दूर के रिश्ते के भाई ने काल कर आर्यन को बुलाया। रात करीब पौने आठ बजे आर्यन चूना भट्टी कालोनी में पहुंचा।

आरोप है कि भाई ने पिस्टल से आर्यन पर फायर कर दिया। आर्यन जान बचाकर भागा, तो आरोपित ने फिर फायर किया। गोली आर्यन के सीने में दाहिने तरफ लगी। खून से लथपथ हालत में वहां से भागकर आर्यन बस स्टैंड चौकी तक पहुंचा और सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस आनन फानन में आर्यन को अस्पताल लेकर पहुंची। मोदीनगर पुलिस थाने से मौके पर पहुंची और आर्यन के परिजनों को सूचना दी। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए आर्यन को ग़ाज़ियाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई हैं। जल्द आरोपितों की गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय