Monday, February 24, 2025

आतिशी को मिली अस्पताल से छुट्टी,व्हीलचेयर पर बैठ निकलीं बाहर,जलसंकट को लेकर कर रही अनशन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की जलमंत्री आतिशी को आज लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल से छुट्टी मिल गई। दिल्ली को पानी उपलब्ध कराने के लिए भूख हड़ताल में बैठीं आतिशी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि आतिशी को सुबह साढ़े 10 बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई है। उन्हें मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल उनसे समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और माकपा नेत्री बिंद्रा करात ने मुलाकात की थी।

 

आम आदमी पार्टी (आआपा) की दिल्ली सरकार का आरोप है कि हरियाणा यमुना का उसके हिस्से का पानी नहीं दे रहा है। आतिशी ने इसको लेकर विभिन्न स्तरों पर अपनी मांग उठाई और फिर भूख हड़ताल पर बैठ गई। वहीं विपक्ष के भाजपा का आरोप है कि आआपा सरकार सप्लाई में गड़बड़ी को ठीक करने की बजाय ड्रामा कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय