Tuesday, April 1, 2025

मेरठ में पिस्टल दिखाकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, एसएसपी से शिकायत

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा निवासी युवती ने चार आरोपियों पर घर में घुसकर पिस्टल से डराकर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

 

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता अपनी मां के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

 

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती ने बताया कि बीते शनिवार को शॉपिंग करने के लिए बाजार गए हुए थे। इसी दौरान मकान के ही निकट रहने वाले चार आरोपी दीवार कूदकर उसके घर में घुस गए और हथियार के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया।

 

पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपी पीड़िता को हत्या की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा का कहना है कि सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश  दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय