Sunday, May 11, 2025

मेरठ में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना दौराला क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी का भाई वहां पहुंच गया और आरोपी दबाेच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

योगी सरकार की नई पहल से सरकारी स्कूल देंगे निजी स्कूलों को टक्कर

किशोरी के भाई ने बताया कि उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। वह यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा है। वह दौड़ लगाने के लिए गया था। घर पर उसकी बहन अकेली थी, जो मानसिक रूप से कमजोर है। आरोप है कि उसकी बहन को अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक घर में घुस आया और बहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

 

सहारनपुर में योगी ने लगायी मां शाकुम्भरी के दरबार में हाजिरी, भूरा देव मंदिर में भी की आरती

 

इसी बीच वह भी घर पहुंच गया तो आरोपी भागने लगा। उसने आरोपी को पकड़कर शोर मचा दिया। पीड़ित ने पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय