Sunday, May 11, 2025

मेरठ में छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

मेरठ। खरखौदा में विद्यालय की छात्रा को रास्ते से अगवा  कर दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया
मेरठ के खरखौदा के एक विद्यालय से छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर एक युवक जंगल में ले गया। यहां दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसको पुलिस को सौंप दिया गया। पीटने से युवक की हालत भी गंभीर हो गई। उसे सीएचसी से मेडिकल रेफर किया गया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी गांव से रोजाना पैदल स्कूल जाती है। बुधवार दोपहर छुट्टी के बाद घर आ रही थी। आरोप है कि सेतकुआं गांव का रोहित वहां पहुंचा और छात्रा को थ्री व्हीलर में ले जाने के बहाने जंगल में ले गया। उससे दुष्कर्म की कोशिश की।

छात्रा ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे लोग पहुंच गए। आरोपी ने तमंचा दिखाकर भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई की। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी सौंप दिया गया। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया।
यहां हालत चिंताजनक होने के कारण उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। छात्रा के पिता ने युवक पर बेटी को अगवा करने और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय