Sunday, May 12, 2024

अतुल प्रधान का आमरण अनशन आज, अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाई जुटेंगे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। न्यूटिमा-अतुल प्रधान विवाद मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान का कलक्ट्रेट पर आमरण अनशन सोमवार को है। इस संबंध में रविवार को सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर बैठक की। सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी सपाई इस आमरण अनशन में शामिल होंगे और अतुल प्रधान का समर्थन करेंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अतुल प्रधान का दावा है कि शिक्षक संघ, छात्र नेता और भी कई संगठन उनके साथ इसमें शामिल हैं। गांव गांव से लोग आएंगे। बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पर पहुंचेंगे और आमरण अनशन में उनके साथ शामिल होंगे। उन्हें लोग लगातार समर्थन दे रहे हैं। हलांकि रात में नगर निगम ने अतुल प्रधान के अमरण अनशन के पोस्टरों को उतारकर फेंक दिया। वहीं विधायक अतुल प्रधान के अमरण अनशन को  देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय