Saturday, May 10, 2025

मेरठ कंकरखेड़ा बाईपास पर भीषण हादसा,महिला सहित छह घायल

मेरठ। कंकरखेड़ा बाईपास पर रविवार देर रात कई कारें आपस में भिड़ गईं। काफी तेज रफ्तार होने के कारण एक कार के ऊपर दूसरी कार चढ़ गई। एक कार दूसरी कार के नीचे घुस गई। कुछ अन्य वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि इन कारों में से एक कार हरिद्वार से दिल्ली के मयूर विहार जा रही थी। इस कार में मयूर विहार फेस एक के निवासी लोग थे। इस कार के चालक सुरेश के साथ ही तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं। तेज आवाज के साथ वाहनों के टकराने से आसपास अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी और अन्य माध्यमों से वाहनों को सड़क से हटाना शुरू किया। हादसे के बाद काफी देर तक जाम भी लगा रहा। कंकरखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय