Tuesday, April 22, 2025

झांसी में अवैध असलहा साफ करते समय चली गोली से बुआ की मौत, भतीजा घायल

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक को अवैध असलहा रखने का शौक महंगा पड़ गया। सफाई करते समय गोली चलने से पास में खड़ी उसकी बुआ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी टपरियन निवासी आजाद यादव की 50 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी गुरुवार को देर शाम घर पर ही मौजूद थी। वही उसका भतीजा संजीत पुत्र लल्लू जो पड़ोस में ही रहता था और अक्सर अपने पास अवैध असलहा रखा करता था। आज शाम के समय संजीत लोडेड तमंचे की सफाई कर रहा था। तभी तमंचे से अचानक फायर हो गया और गोली पास में खड़ी उसकी बुआ के कंधे व गले के बीच जा लगी। वही संजीव घटना के बाद वादहवास हो गया और उसने बिना सोचे समझे असलहा दोबारा लोड कर अपनी कमर में फसा लिया और वहां से भाग खड़ा हुआ। उधर जानकारी मिलने पर राजेश्वरी का बेटा मुकुल बाइक से वापस अपने घर की ओर आ रहा था। रास्ते में उसकी बाइक मुकुल की बाइक से टकरा गई। जिससे तमंचे से दोबारा गोली चल गई और संजीत की पेट में जा लगी। गोली लगने से वह भी घायल हो गया। परिजन दोनो को अस्पताल ले गए जहां राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बेहोश भतीजे संजीत का उपचार किया जा रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें :  जालौन में रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने मंडप सजवाकर करवा दी शादी

इनका है कहना

इस संबंध में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि अवैध असलहा साफ करते हुए महिला को गोली लगने से मौत हो गई। वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार कराया जा रहा है। उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय