Monday, April 21, 2025

एनसीआर का शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने आज सुबह एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। शातिर बदमाश के खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में 10 मुकदमें दर्ज है।। पुलिस अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

सलमान को फिर धमकी, लॉरेंस का सहयोगी बता कर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

 

अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय हदेश कठेरिया ने बताया कि आज सुबह को थाना फेस-दो पुलिस एल्डिको चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश रुकने की बजाय भागने लगे। उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने उन्हें घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, मीशो पर गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट्स की बिक्री पर विवाद

 

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जितेंद्र पुत्र रामनरेश निवासी जनपद हरदोई उम्र 35 वर्ष के पैर में लगी है। पुलिस ने इसके पास से एक देसी तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल तथा 2,600 रूपए नकद बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश चोरी और लूटपाट की वारदातें करता है। इसके कुछ साथियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें :  मुर्शिदाबाद हिंसा पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई बोले, गांधी का देश है हिंसा नहीं होनी चाहिए
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय