Saturday, May 10, 2025

मेरठ में अराजक तत्वों ने नगर निगम की जेसीबी में लगायी आग,इलाके में मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अराजक तत्वों ने एक जेसीबी में आग लगा दी। घटना आज सुबह पांच बजे की बताई जा रहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जेसीबी में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और जेसीबी में लगी आग पर काबू पाया लेकिन तब तक जेसीबी जलकर राख़ हो चुकी थी।

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, मीशो पर गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट्स की बिक्री पर विवाद

नगर निगम ने इन दिनों नाला सफाई का अभियान शहर में चलाया हुआ है। नाला सफाई अभियान लिसाड़ी गेट इलाके में भी चल रहा है। नाले के किनारे खड़ी नगर निगम की जेसीबी में आज तड़के किसी अराजक तत्व ने आग लगा दी। जिससे जेसीबी धू धू कर जल उठी। जेसीबी में सुबह सुबह आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

सलमान को फिर धमकी, लॉरेंस का सहयोगी बता कर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। जब तक फायर टेंडर मौके पर पहुंचते पूरी जेसीबी आग से घिर चुकी थी। काफ़ी मुश्किलों से जेसीबी में लगी आग पर काबू पाया जा सका है। नगर निगम की तरफ से थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गयी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय