Wednesday, April 23, 2025

मेरठ में आटो चालक ने महिला को हथौड़ा मारकर किया घायल,हालत नाजुक,आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के सीएनजी पंप रोड पर एक ऑटो चालक ने महिला को हथौड़े से जमकर पीटा। घटना को अंजाम देकर आरोपी भागने लगा, हड़बड़ाहट में उसका टेंपो पलट गया। गंभीर हालत में लोगों ने महिला को अप्ससनोवा अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक बनी है।

 

गंगानगर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी रीता मवाना रोड रक्षापुरम स्थित अप्सनोवा अस्पताल में वार्ड आया है। पिछले एक साल से वह यहां काम कर रही है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट के मुताबिक रीता बुधवार को नाइट ड्यूटी पर आई।
गुरुवार आज सुबह 8 बजे ड्यूटी खत्म कर चली गई। दोपहर एक बजे सीएनजी पंप रोड पर टेंपो चालक ने रीता को हथौड़े से पीटना शुरू कर दिया। वह उसे सड़क पर फैंककर भागने लगा। हड़बड़ाहट में उसका टेंपो पलट गया। आसपास के  लोगों ने उसे पकड़ लिया।

[irp cats=”24”]

 

वही गंभीर रूप से घायल रीता को अप्सनोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। डॉक्टर के मुताबिक सिर में चोट के गहरे घाव हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। आरोपी टेंपो चालक भी रजपुरा निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय