Sunday, February 23, 2025

मेरठ टोल प्लाजा पर फर्जी सिपाही पकड़ा, उप्र पुलिस का नकली परिचय पत्र बरामद

मेरठ। मेरठ में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर काशी टोल पर फर्जी सिपाही पकड़ा गया है। फर्जी सिपाही उप्र पुलिस के नकली परिचय पत्र को दिखाकर टोल से निकलना चाहता था।
लेकिन टोल कर्मियों को उसके ऊपर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने फर्जी सिपाही से जब पूछताछ की तो वो सकपका गया। उसको परतापुर थाने ले जाया गया और पूछताछ की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग़ाज़ियाबाद निवासी संकित चौधरी अपनी कार से जा रहा था। जब वो काशी टोल पर पंहुचा तो उसने टोल देने से मना कर दिया और अपने को उप्र पुलिस का सिपाही बताने लगा। टोल कर्मियों ने जब उससे परिचय पत्र माँगा तो उसने दिखा दिया। टोल कर्मियों को नकली परिचय पत्र पर शक हुआ तो पुलिस को सूचना दें दी गई।
आरोपी युवक ने बताया कि वो एमबीबीएस का स्टूडेंट है और सुभारती यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। उसके पास से कांस्टेबल की एक और आईडी मिली है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय