Thursday, May 15, 2025

मेरठ में तेजी से फैल रहा डेंगू, शहर और ग्रामीण इलाके में मिले मरीज

मेरठ। मेरठ में डेंगू के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। सरधना में दो महिलाएं डेंगू संक्रमित मिली हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करया गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले डेंगू के मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई है।

सरधना निवासी सीमा देवी पत्नी रविंद्र सिंह को पिछले कुछ दिनों से डायरिया के साथ खून के दस्त हो रहे थे। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच कराई गई तो वे डेंगू पॉजिटिव निकलीं उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरिता देवी (60) पत्नी बाबूराम को पिछले कुछ दिनों से बुखार के साथ डायरिया की दिक्कत है।

परिजन ने सोमवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच के दौरान वे डेंगू पॉजिटिव निकलीं। उन्हें जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में डेंगू से भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या सात पहुंच गई है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में मंगलवार 200 मरीजों की जांच कराई गई।

जिला अस्पताल में  पांच डेंगू पीड़ित मरीज भर्ती थे। जिन्हें मंगलवार को छुट़्टी दे दी गई। अब दो नए मरीज ही भर्ती हैं। फिजीशियन डॉ. आरके शर्मा का कहना है कि डेंगू से पीड़ित मरीजों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वे जिला अस्पताल में उपचार के लिए आएं उन्हें हर संभव उचित उपचार दिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय