Tuesday, April 22, 2025

कभी महिला आरक्षण बिल को फाड़कर फेंका,आज मुद्दा बना रहे : बेबी रानी मौर्या

झांसी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन में शुक्रवार शाम को पहुंची प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने विपक्षियों पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कभी महिला आरक्षण बिल को फाड़ कर फेंक दिया था। आज वही आरक्षण में आरक्षण की बात करते हुए से मुद्दा बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जो रास्ता महिलाओं के लिए खोल दिया है उसके लिए उन्हें जितना धन्यवाद दिया जाए वह कम है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज देश की राष्ट्रपति एक महिला हैं। मैं भी एक राज्यपाल रह चुकी हूं। यही नहीं हमारे साथ जो प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष है वह भी एक सांसद है। भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को सम्मान देना चाहती है । जबकि अन्य दलों को महिलाओं के सम्मान से कोई लेना-देना नहीं है। वह इसे केवल मुद्दा बनाए रखना चाहते हैं। अपना चेहरा चमकाने के लिए उन्हें कोई न कोई ऐसा काम तो करना ही होगा। इसीलिए वह आरक्षण में आरक्षण की बात करते हुए ऐसे मुद्दा बनाने का काम करते हैं। उन्होंने उपस्थित महिला शक्ति से आह्वान किया कि हमें मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए 2024 में एक बार फिर उनके हाथ मजबूत करने का काम करना चाहिए। इसके लिए हमें आज संकल्प लेना होगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि आज का भारत सशक्त नारियों का भारत है। आज का नया भारत सुमित्रा कुमारी चौहान का भारत है। आज का भारत बेबी रानी मौर्य का भारत है। आज का भारत झांसी की सुमन पुरोहित का भारत है। आज का भारत स्मृति ईरानी का भारत है । आज का भारत विदुषी नेत्री सुषमा स्वराज का भारत है। इसलिए इस नए भारत में महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम से सम्मानित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, 200 मरीज व‍िभ‍िन्‍न अस्पतालों में शिफ्ट

इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, महापौर बिहारी लाल आर्य,सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रमन निरंजन, एमएलसी बाबूलाल तिवारी व जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम आदि ने भी अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद व्यापित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रा गुप्ता ने की। सभी का आभार महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने व्यक्त किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय