Sunday, May 18, 2025

सपा में शामिल हुए बाहुबली चंद्रभद्र सिंह, अखिलेश यादव से की मुलाकात,मेनका के खिलाफ लड़ा था चुनाव

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच बाहुबली नेता और पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। चंद्रभद्र सिंह बीते कुछ दिनों के दौरान मेनका गांधी के निशाने पर रहे हैं। चंद्रभद्र सिंह बीते 2019 के लोकसभा चुनाव मेनका गांधी के खिलाफ उम्मीदवार थे। इसी चुनाव को याद करते हुए बीते दिनों बीजेपी सांसद ने कहा था कि पिछली बार मेरा मुकाबला एक आपराधिक छवि के प्रत्याशी से हुआ था।

 

 

बता दें कि चंद्रभद्र सिंह इसौली से विधायक रह चुके है। उनके पिता इंद्रभद्र सिंह भी विधायक थे। सोनू सिंह ने वर्ष 2019 में सुल्तानपुर से बसपा के टिकट पर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। हालांकि करीब छह माह बाद ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोनू  सिंह और उनके भाई मोनू सिंह को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि चंद्रभद्र सिंह सोनू के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

दरअसल, आगामी 25 मई को सुल्तानपुर में मतदान होना है। इससे पहले सोनू सिंह के सपा में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि इससे सपा प्रत्याशी को मदद मिलेगी। बता दें कि सोनू सिंह के खिलाफ वर्ष 1995 से 2022 तक सुल्तानपुर में 30 मुकदमे दर्ज रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय