Sunday, May 18, 2025

अखिलेश ने सपा कार्यकर्ता की मासूम बेटी का मनाया जन्मदिन

इटावा- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी से आए पार्टी कार्यकर्ता की पांच साल की बेटी का जन्मदिन केक काट कर मनाया।

गुरुवार की देर रात लखनऊ से चलकर अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने समाजवादी ऑफिस में पांच साल की इप्सिता का जन्मदिन केक काट कर मनाया।

झांसी जिले के दतिया निवासी आशीष साहू अपनी पत्नी पूजा यादव एवं बेटी इप्सिता के साथ पहुंचे थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 5 वर्ष की बेटी का जन्मदिन की काटकर मनाया।

सपा प्रमुख करीब 20 मिनट से अधिक पार्टी दफ्तर में रहे लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाकर  रखी।

गौरतलब है कि इप्सिता के पिता आशीष साहू समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय