Friday, September 20, 2024

गाजियाबाद महानगर में अटल पर्व के रूप में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

गाजियाबाद। भाजपा द्वारा संचालित सदस्यता अभियान में गाजियाबाद एक बड़े लक्ष्य को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जी जान से जुटा है। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सदस्यता अभियान की बैठक के दौरान बताया देश के भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी ने महानगर में अटल पर्व के रूप में सदस्यता अभियान चलाया। जिसके तहत अधिकांश कार्यकर्ता अपने बूथ पर रहकर 100 सदस्य बनाने की मुहिम में जुटा रहा। सभी पदाधिकारी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता अभियान को गति दिलाने क्षेत्र मे लगे। हर पदाधिकारी को सभी वर्ग में और सभी बस्तियों में जाकर सदस्यता दिलाने का निर्देश पहले ही दे दिया था।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

उन्होंने कहा कि महानगर में हमारे द्वारा 5 लाख सदस्य बनाने के लिए लक्ष्य तय किया गया है। जिसे युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच जाकर पार्टी के पदाधिकारीयों को घर घर जाकर सदस्य बनाने का काम सुचारु चलाते रहना है। संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरा चरण एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलेगा।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। सदस्यता अभियान में सभी पदाधिकारी एकजुटता के साथ कार्य करें। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान में प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बूथ के सभी कार्यकर्ता सहयोग करें।

 

संजीव शर्मा ने खोड़ा मकनपुर मंडल गाज़ियाबाद, में “भाजपा सदस्यता अभियान 2024” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए सदस्यता अभियान को गति दी। इस दौरान भाजपा खोड़ा मकनपुर मंडल अध्यक्ष जयपाल पुंडीर व उनकी समस्त टीम व जनजन को संजीव शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय