Friday, May 17, 2024

बांग्लादेश की सोनिया सौरभ के साथ रहने पर अड़ी, शादी के साक्ष्य किए प्रस्तुत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। तीन वर्ष पहले बांग्लादेश में अपने से आधी उम्र की युवती सोनिया अख्तर के प्रेमजाल में फंसे 47 वर्षीय सौरभ कांत तिवारी का मतांतरण के बाद निकाह कराया गया था। सोनिया से छुटकारा पाने के लिए बांग्लादेश की कोर्ट में तलाक की अर्जी भी लगाई थी, लेकिन फैसला होने से पहले वह नौकरी छोड़कर चुपके से भारत आ गया, जबकि सोनिया अब भी सौरभ के साथ रहने पर अड़ी हुई है। पुलिस दोनों की काउंसलिंग कराने में जुटी है। चूंकि पूरा घटनाक्रम बांग्लादेश का है, इसलिए पुलिस कानूनी राय भी ले रही है।

काउंसलिंग के दौरान बांग्लादेश से एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आई सोनिया अख्तर ने पुलिस को फोटो के साथ अपनी शादी के साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। सोनिया का दावा है कि एक साल का बच्चा सौरभ कांत तिवारी का है। वह सौरभ के साथ रहना चाहती है, जबकि सौरभ ने पूछताछ में कहा कि बांग्लादेश में वह नौकरी करने गया था। वहां, जबरन उसका मतांतरण कराकर सोनिया के साथ निकाह कराया गया। वहां से मुझे वापस भारत नहीं आने दिया जा रहा था। मैं किसी तरह वापस भारत आया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वहीं, पूछताछ में सोनिया ने अपने सभी दस्तावेज और पासपोर्ट पुलिस को दिखाए हैं। जिनको सत्यापित किया जा रहा है। वो 6 माह के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है। उसका कहना है कि उसने कई बार फोन किया, लेकिन सौरभ का नंबर नहीं मिला। जानकारी मिलने के बाद वो अपने पति के साथ रहने के लिए भारत आई है। यहां आकर पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है और उसका 20 साल का एक बेटा भी है। सोनिया को पुलिस सुरक्षा में वन स्टाप सेंटर में रखा गया है।

सोनिया ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस को बताया है कि उसका और सौरभ कांत तिवारी का निकाह 14 अप्रैल 2021 को बांग्लादेश में ही हुआ था। निकाह के बाद वह उसे छोड़कर भारत आ गया। उसका एक वर्ष का बेटा भी है। सौरभ बांग्लादेश में चार जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 रहा। महिला ने बताया कि सौरभ बांग्लादेश के ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।

अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान कई बातें सामने आई हैं। पता चला है कि सौरभ की पत्नी बेटे को लेकर बांग्लादेश गई थी। जहां उसे सोनिया अख्तर से निकाह की जानकारी हुई। कुछ दिन सौरभ की पत्नी बांग्लादेश में रही और वापस भारत आ गई। उसके बाद सौरभ ने बांग्लादेश में तलाक का केस दायर किया और भारत आ गया।

सूत्रों के मुताबिक सोनिया अख्तर ने निकाह के दौरान खींचे गए फोटो पुलिस को दिखाए हैं। उसमें पता चल रहा है कि ये फोटो जानबूझकर या जबरन खिंचवाएं गए थे, वहीं कोर्ट में तलाक की अर्जी देने के बाद सोनिया ने सौरभ से एक करोड़ रुपये की मांग की थी। जिस पर सौरभ को लगा कि वह फंस सकता है। जिसके बाद वह चुपके से भारत आ गया।

पति की तलाश में बांग्लादेश से नोएडा आई महिला ने पुलिस को निकाह के सबूत दिखाए हैं। साथ ही इंसाफ भी मांगा है। वहीं, सौरभ ने दावा किया है कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की जानकारी और सबूत इकट्ठा कर रही है। काउंसिलिंग कराई जा सकती है।

प्रेमी के लिए देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा पहुंची बांग्लादेशी महिला के मामले में चैंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को 29 साल की महिला सानिया अख्तर और 47 साल के सौरभकांत तिवारी की कुछ तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों में सानिया और सौरभ के साथ उनका बेटा भी है। इसके अलावा, सौरभ के बांग्लादेश में इस्लाम अपनाया था और निकाहनामा की तस्वीरें भी सामने आई हैं। सानिया के सबूत दिखाने पर सौरभ ने दावा किया कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था और निकाह कराया गया। दोनों ने अपना पक्ष मंगलवार को नोएडा पुलिस के सामने रखा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय