Wednesday, September 20, 2023

चंद्रयान की लैडिंग को लेकर पूरे देश में उत्सव विश्व : विनय

कुशीनगर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग का इंतजार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बाकी देश और दुनिया की तरह की पूरी बेसब्री से किया जा राह है। इस ऐतिहासिक पल को लेकर पडरौना नगर में जश्न जैसा माहौल है।


इस अवसर परनगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनय जायसवाल ने चंद्रयान की सफलता की उम्मीदत जताते हुए कहा कि आज चंद्रयान की लैडिंग को लेकर पूरे देशभर में उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिरों में हवन पूजा हो रहा है। मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है। चर्च में प्रार्थना की जा रही है। पूरे देशवासियों, वैज्ञानिकों और खासकर इसरो को दिल से बधाई देता हूं।


चंद्रयान-3 बुधवार यानी 23 अगस्त को साफ्ट लैंडिंग करेगा, इसे लेकर पूरा देश आशांवित है। उम्मीद भरी नजरें इन लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं। इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,065SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय