Wednesday, April 23, 2025

बलिया में मंगई नदी पर निर्माणाधीन पुल का बीम गिरा, कोई हताहत नहीं

बलिया। नरही थाना अंतर्गत कथरिया और फिरोजपुर गांवों के बीच मंगई नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा रविवार शाम को अचानक गिर गया। मौके पर किसी के न होने से कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी मिलते ही सेतु निगम के अधिशासी अभियंता व जेई पहुंच गए और जांच शुरू की।

करीब आठ करोड़ की लागत से मंगई नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है। निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। रविवार को मजदूर काम खत्म कर अपने शिविरों में चले गए। इस बीच पुल पर रखा गया करीब 50 फीट का एक बीम धराशायी हो गया। बीम गिरने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आसपास के लोग दहशत में आ गए। मजदूरों ने इसकी जानकारी ठेकेदार को दी। जिसके बाद मौके पर सेतु निगम के अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने पुल का एक हिस्सा गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया। बताया जा रहा है कि करीब तीन लाख रूपये का नुकसान हुआ है।

अधिकारियों की मानें तो बीम को दो पायों के बीच जोड़ने के लिए रखा गया था। तभी वह गिर पड़ा। स्थानीय गांव फिरोजपुर निवासी कमलेश सिंह मुखिया ने सोमवार को बताया कि पुल के निर्माण में मानकों का पालन नहीं होने से यह स्थिति आयी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय