Saturday, September 28, 2024

विंध्य काॅरिडोर का सौंदर्यीकरण तेज, मुख्यमंत्री योगी कर सकते हैं निरीक्षण

मीरजापुर। धार्मिक व पर्यटन विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संकल्पित हैं। इसके लिए धन की कमी नहीं होगी। ऐसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कहते रहे हैं, तभी तो विंध्य काॅरिडोर का निर्माण कार्य लगातार प्रगति पर है। अभी कैबिनेट से 63.05 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। अब विंध्य कारिडोर के सौंदर्यीकरण में और तेजी आएगी। संभावना जताई जा रही है कि जल्द मुख्यमंत्री एक बार फिर विंध्य काॅरिडोर का निरीक्षण कर सकते हैं।

गत दिनों जिन 17 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिली थी, उनमें विंध्य काॅरिडोर के विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए भी 63.05 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी। साथ ही विंध्य काॅरिडोर निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने व जो भी बाधाएं आ रही हैं उसे दूर कर ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

विंध्य काॅरिडोर की निर्माण प्रगति पर मुख्यमंत्री की नजर

काशी विश्वनाथ काॅरिडोर की तर्ज पर 331 करोड़ की लागत से विंध्य काॅरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने विंध्याचल आए थे, तब उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति तेज करने को लेकर निर्देश दिया था। साथ ही गुणवत्ता को लेकर भी चेताया था।

बहुप्रतीक्षित विंध्य काॅरिडोर के लोकार्पण की घड़ी नजदीक

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विंध्य काॅरिडोर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा यानी बहुप्रतीक्षित विंध्य काॅरिडोर के लोकार्पण की घड़ी अब नजदीक आ चुकी है। विंध्य काॅरिडोर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं। ऐसी संभावना के दृष्टिगत लगातार मंडलायुक्त डा. मुथुकुमार स्वामी बी. व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की निगरानी में निर्माण कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि कुछ ही महीनों में काम पूरा हो जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय