Sunday, May 28, 2023

बिहार में शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, प्रेमी ने मारी गोली,मची अफरा-तफरी

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में प्रेम सम्बन्ध में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां प्रेमिका की अन्यत्र शादी होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। आरोपी बिहार पुलिस का कांस्टेबल बताया जाता है। इधर, गोली लगने से लड़की बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, कासिम बाजार थाना क्षेत्र में कस्तूरबा वाटर चौक स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार देर शाम एक युवती अपनी शादी से पहले तैयार होने आई थी। उस दौरान वहां पर एक पुलिस कांस्टेबल अमन कुमार पहुंच गया। अचानक उसने लड़की को गोली मार दी।

- Advertisement -

इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में घायल अवस्था में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि आरोपी पुलिस का जवान है और लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध था। लड़की की अन्यत्र शादी तय होने से वह नाराज था।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोली मारकर कॉन्स्टेबल ने अपनी कनपटी पर भी पिस्तौल रखी, लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गई। इसके बाद पार्लर के कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह वहां से भाग गया।

इधर, पुलिस उपाधीक्षक (सदर) राजेश कुमार ने बताया कि अमन बिहार पुलिस का जवान है और फिलहाल पटना में नियुक्त है। उन्होंने कहा कि अमन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह महेशपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय