Tuesday, April 15, 2025

मेरठ में गरमाया सट्टा बाजार,कर्नाटक में कांग्रेस, निगम में बीजेपी, मुज़फ़्फ़रनगर में सपा को मानी बढ़त

मेरठ। यूपी नगर निकाय चुनाव और कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मेरठ में सटोरियों ने मोटा पैसा लगाया है।

सटोरियों ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर जहां कांग्रेस पर पैसा लगाया है। वहीं यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा पर सटोरियों ने दाव लगाया है।

मेरठ में निकाय चुनाव परिणाम से पहले सटोरियों ने भाजपा के लिए 10 सीटों पर सट्टा लगाया है। जिसमें मेरठ भी शामिल है। मेरठ में सटोरियों ने सपा और भाजपा पर 10:7 का भाव लगाया है।

सटोरियों का आंकलन है कि यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा सबसे अधिक सीटें जीतेगी। वहीं कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को अधिकतम 80 सीट जीतने की उम्मीद सट्टेबाजों ने लगाई है। जबकि जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) को 37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

सटोरियों ने मेरठ, गाजियाबाद में भाजपा पर दांव लगाया है। जबकि सहारनपुर में बसपा पर और मुजफ्फरनगर में सपा पर सट्टा लगा है। सट्टा बाजार से जुड़े सूत्रों की माने तो यूपी नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर करीब 50 करोड़ का सट्टा अब तक लग चुका है।

कल जब यूपी निकाय चुनाव परिणाम के राउंड से रूझान आने शुरु होंगे तो सट्टेबाजी का बाजार और गर्म होगा।

मेरठ में सट्टेबाजों की पसंद इस बार ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी है। वहीं कांग्रेस और आप पार्टी के प्रत्याशी के लिए तीसरे नंबर पर सट्टा लगा है।

यह भी पढ़ें :  भारत को अमेरिका से मिली बड़ी सफलता, मुंबई हमले का मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा भेजा गया भारत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय