Saturday, April 26, 2025

भगवंत मान आज करेंगे तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज मुलाकात होगी। तिहाड़ जेल सूत्रों के अनुसार, यूं तो मुलाकात का समय 12 बजे का तय है, लेकिन इसमें कुछ आगे-पीछे भी हो सकता है। मुलाकात के लिए आज का दिन शुक्रवार को सुरक्षा बैठक के बाद तय किया गया।

उल्लेखनीय है कि तिहाड़ जेल महानिदेशक और पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को सुरक्षा बैठक हुई थी। सुरक्षा बैठक लगभग चार घंटे से अधिक चली।

 

[irp cats=”24”]

 

इसमें तय किया गया कि 15 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। जेल सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान के साथ केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मुलाकात के लिए पहुंच सकती हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय