Monday, May 5, 2025

बागपत में बेअसर हुआ भारत बंद, किसानों ने दिया धरना

बागपत।भारती किसान यूनियन टिकैत गुट का बागपत में भारत बंद बेअसर रहा। किसानों की मांगों को लेकर हरियाणा पंजाब में चल रहे किसानों प्रोटेस्ट को समर्थन देते हुए भाकियू ने भारत बंद का आह्वान किया गया था। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाइवे किनारे 2 घंटे बैठकर सांकेतिक धरना किया और जल्द सरकार से सभी मांगे पूरा किए जाने की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पंजाब हरियाणा में किसानों की मांगों को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए भारत बंद का आह्वान किया था। जिसका असर बागपत में देखने को मिला। किसान यूनियन के कार्यकर्ता दर्जनों की संख्या में इकट्ठा हुए और बागपत के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर राष्ट्रीय वंदना चौक के समीप 2 घंटे के लिए सांकेतिक धरने पर बैठ गए।

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि किसानों की सरकार अनदेखी कर रही है किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं पंजाब और हरियाणा के किसानों को दिल्ली की सीमा में घुसने नहीं दिया जा रहा है। और उन पर लगातार आंसू गैस के गले धागे जा रहे हैं गोलियां चलाई जा रही हैं वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। भाकियू का पूरा समर्थन किसानों के साथ है।

[irp cats=”24”]

शुक्रवार को उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए सिर्फ सांकेतिक धरने का ऐलान किया था। अब वह मुजफ्फरनगर में 17 फरवरी को होने वाली पंचायत में आगे की रणनीति बनाएंगे। कहा कि देश में किसान प्रताड़ित कही भी बर्दाश्त नही किया जायेगा। किसान यूनियन टिकैत हमेशा किसानों की लड़ाई के लिए तैयार है। उन्होंने सरकार से किसानों की सभी मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नज़र बागपत के राष्ट्रीय वंदना चौक पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय