Friday, May 9, 2025

मुजफ्फरनगर में भारत विकास परिषद संकल्प का 18वां पद ग्रहण समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर। जनपद के मधुर मिलन पैलेस में आज भारत विकास परिषद संकल्प का 18 वा पद ग्रहण समारोह शिशु कांत गर्ग के सफल संचालन में संपन्न हुआ। जिसमें दो सिलाई मशीन निर्धन जरूरतमंद महिलाओं को प्रदान की गई।

 

वर्ष 2023- 2024 में परिषद द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत अख्या डॉ0 विवेक कुमार ने प्रस्तुत की, इन कार्यों का आकलन करके ही प्रांत ने शाखा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महासचिव एनसीआरआई अनुराग दुबलिश,प्रान्तीय अध्यक्ष शशिकांत मित्तल व प्रान्तीय महासचिव सरल माधव ने सभा को संबोधित किया।

 

इस कार्यक्रम में जिला महिला संयोजिका श्रीमती रेखा संगल, जिला समन्वयक डॉक्टर नितिन जैन (विकास रत्न), सहसमन्वयक प्रवीण गुप्ता, प्रांत संरक्षक परम कीर्ति सदन (विकास रत्न), आदित्य अग्रवाल, आचार्य योगेश भारद्वाज,  सुघोष आर्य, राजेंद्र सिंघल, डॉक्टर अखिलेश शर्मा, राम कुमार तायल, अतिन संगल व जिले के सभी परिषद अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति में वर्ष 2024- 2025 के पदाधिकारी के कार्यभार ग्रहण किए गए।

 

कार्यक्रम में अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप दास एडवोकेट, विजय कुमार गोयल एडवोकेट,सी ए नितिन गर्ग, सचिव अवनीश गोयल, सहसचिव राजीव गुप्ता, सचिन शर्मा, कोषाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी महिला संयोजक श्रीमती वारिका शर्मा मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय