Monday, April 28, 2025

मेरठ में बाढ़ से हालात खराब, घरों में घुसा पानी ग्रामीणों का जीना दुश्वार

मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र के गांवों में लोगों के घरों तक पहुंच गया है। वहीं, घरों में पानी घुसने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और उनका जीना दुश्वार हो गया है।

बता दें कि हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम के समीप से गंगा का कच्चा तटबंध टूट गया था, जहां से लगातार पानी निकल रहा है। खादर क्षेत्र के गांवों में चारों ओर पानी ही पानी भरा हुआ है।

क्षेत्र के गांव लतीफपुर और किशनपुर में सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। अब लोग सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए पलायन करने की तैयारी में हैं। उधर, एडीएम प्रशासन सूर्यकांत त्रिपाठी एवं एसडीएम अखिलेश यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

[irp cats=”24”]

अधिकारियों ने पीड़ितों के घरों पर जाकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाइएं। उधर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने भी कहा कि हर संभव मदद के लिए शासन-प्रशासन के अधिकारी अलर्ट पर हैं। क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पीएसी की टीम तैनात की गई है। वहीं, लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

2021 से लगातार पानी निकलने से खादर क्षेत्र के कई गांव की स्थिति नाजुक होती जा रही है। बाढ़ का पानी घरों में आता देख ग्रामीण खौफ में है। उधर, जहरीले सांप और अन्य जलीय जीव घरों तक पहुंच रहे हैं, जिनसे ग्रामीण पूरी तरह भयभीत हो रहे हैं। इस समय लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय