Sunday, May 11, 2025

मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर स्टाफ के व्यवहार को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने की चर्चा

मेरठ। मेरठ में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर संगठन के कार्यकर्ता दौराला टोल प्लाजा पर तैनात स्टाफ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं तथा किसानों और आम जनता के साथ गुंडागर्दी और अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर सिवाया टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन कर टोल फ्री करने की चेतावनी दी गई थी,जिस पर मेरठ पुलिस प्रशासन तथानेशनल हाईवे अथॉरिटी और टोल प्लाजा के अधिकारी सभी सतर्क हो गए थे।

 

भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं द्वाराधरना प्रदर्शन और टोल फ्री किए जाने की चेतावनी को देखते हुए,टोल प्लाजा मैनेजमेंट और पुलिस/प्रशासन द्वारा संगठन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ताकर आपसी बातचीत से विवाद को सुलझाने का काम किया गया।

 

भविष्य में टोल प्लाजा पर भाकियू,तोमर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं तथा किसानों और आम जनता के साथ किसी प्रकार का कोई र्दुव्यवहार किसी टोल कर्मचारियों के द्वारा कभी नहीं किया जाएगा,दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और उन्हें टोल से हटाया जाएगा।

 

इस वार्ता में टोलमैनेजमेंट तथा इंस्पेक्टर दौराला और भारतीय किसान यूनियन, तोमर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष,अजय त्यागी तथा मेरठ जिला अध्यक्ष चौ०ओमवीर,तौसीफ सैफी,मौ० नाजिम,महिला जिला अध्यक्ष,गीता चौधरी सहित 10 सदस्य प्रतिनिधि मंडल मौजूद रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय