Friday, March 28, 2025

किसानों के निजी नलकूपों,पशुओं की चोरी को की बढ़ रही घटनाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन कल करेगा आंदोलन- धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। जनपद में आए दिन हो रही किसानों के निजी नलकूपों पर चोरी की घटनाओं से किसान परेशान है। एक नलकूप चोरी में किसानो का लाखों का नुकसान होता है। जनपद में चुनाव संपन्न होने के बाद अपराध की बाढ़ सी आ गई है। अखबारों के माध्यम से रोज चोरी, राहजनी की घटनाएं देखने को मिलती है। जनपद के थानाध्यक्ष नलकूप,पशु चोरी की घटनाओं को दर्ज भी नहीं कर रहे है। वाहन चोरी के मामले भी प्रकाश में आ रहे है।

 

जनपद में कानून का राज स्थापित हो पुलिस बिना किसी राजनैतिक दबाव के अपना कार्य करे इसके लिए कल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक आंदोलन करेगी। जनपद लंबे समय से भयमुक्त समाज की ओर अग्रसर था। जिससे जनपद में उद्योग धंधे भी फल फूल रहे थे। अपराध में वृद्धि से अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस सभी विषयों पर कल आंदोलन किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय