Monday, April 29, 2024

युवाओं के बल पर ही गांव-नगर से लेकर प्रदेश और केंद्र में बनी भाजपा सरकार : भूपेंद्र चौधरी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि युवाओं की ताकत का ही परिणाम है कि आज गांव से लेकर नगर प्रदेश और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के स्वरूप अपने विचार के आधार पर सरकार बनाने और सरकार को चलाने का अवसर हमें मिला है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना काल के समय जो संकल्प लिया था उसे पूरा करने का काम मोदी सरकार ने किया है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का काम हो या फिर अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण का प्रश्न हो भाजपा की सरकार में सारे संकल्प पूर्ण हो रहे हैं।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा तुष्टीकरण को बढ़ावा देने वाली थी। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने का काम कांग्रेस सरकार ने ही किया था।

प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना काल से लेकर कब तक भाजपा की यात्रा के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर स्वागत भाषण करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी जैसे निशा के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है जिन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव हैं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आपके कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी सुभाष यदुवंश, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, और युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय