Saturday, April 26, 2025

कानपुर में बड़ा हादसा: जीडी गोयनका स्कूल की बस पलटी, सात बच्चे और एक शिक्षक घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर थाना नवाबगंज में शुक्रवार को एक हादसा हो गया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें सात बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गए हैं। स्थानीय लोग और पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

 

खतौली में नाबालिग के साथ यौन शोषण, जबरन विवाह और नवजात की बिक्री का दिल दहला देने वाला मामला

[irp cats=”24”]

 

 

पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर स्थित थाना नवाबगंज के जीडी गोयनका स्कूल की बस की कमानी टूट जाने के कारण वह पलट गई। इस हादसे में सात बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गए। इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इन्हें मामूली चोटें आई थीं। सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। बस पलटने से सात बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गए हैं।

 

मुज़फ्फरनगर में किसान से वसूली करने गई टीम तो कर दी हाथापाई, ऋण जमा करने से मामला हुआ शांत

 

स्थानीय लोग और पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया। इस दौरान काफी अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस की रफ्तार काफी तेज थी, बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय