Friday, May 9, 2025

मेरठ में बड़ा हादसा, मकान का लिंटर गिरने से मां-बेटी सहित पांच गंभीर

मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान का लिटंर गिरने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया गया कि घायलों की हालत में सुधार है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के फतेहुल्लहपुर में गुरुवार सुबह तीन बजे स्वर्गीय नरेश के मकान का लिंटर गिरने से पत्नी विमला, बेटी शिवांगी, नेहा, स्वाति स्वाति की एक वर्ष की बेटी शिवांगी घायल हो गए।

मकान का लिंटर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी लगने पर स्थानीय लोगों व भाजपा नेता शादाब अलवी और शानू शर्मा ने घायलों को मलबे से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल भेजा।

कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि घायलों की हालत में अब सुधार है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय