Tuesday, April 1, 2025

सहारनपुर में महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने अदालत में किया सरेंडर

सहारनपुर। महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव दतौली रांघड़ में 20 फरवरी को एक महिला का शव बोरे में मिला था। मृतक की पहचान शंकरगढ़ निवासी मीना के रूप में हुई थी। महिला की हत्या की गई थी और पुलिस की जांच में हत्या के आरोप में फरमान नामक युवक का नाम सामने आया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में सरेंडर कर दिया है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि फरमान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और हत्या के बारे में पता लगाएगी। तभी हत्या करने की वजह से स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय