Monday, May 6, 2024

यूपी में 39 जिला सहकारी बैंकों में चेयरमैन चुने गए, सभी ज़िलों में भाजपा ने दर्ज की एकतरफा जीत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 39 जिला सहकारी बैकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने जिला सहकारी बैकों के निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करिश्माई नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह की कुशल रणनीति से यह अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी पूरी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे तथा आम जनता एवं सरकार की मंशा के अनुरूप कसौटी पर खरे उतरेंगे। साथ ही जिला सहकारी बैंको को प्रगति के पथ पर तेजी से आगे ले जायेंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी 39 सहकारी बैकों में आज अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ, जिसमें बीजेपी के सभी प्रत्याशी अपने-अपने पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन सहकारिता विभाग का तेजी से विकास हो रहा है तथा यह समय सहकारिता का स्वर्णिम काल है। आने वाले समय में इसमें बड़ी उपलब्धियां होने वाली है। उन्होंने कहा कि सभी पैक्स को कम्प्यूटरीकृत कराया जा रहा है तथा इन्हें मल्टी सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। पैक्स में अभियान चलाकर 05 लाख नये सदस्य बनाये जाने की योजना है तथा सहकार से समृद्धि योजना के अन्तर्गत पैक्स और अधिक सक्रिय किया जायेगा एवं नई समितियों का गठन भी कराया जायेगा। सभी जिला सहकारी बैंकों में इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा, सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन डी0बी0टी0 के माध्यम से किया जा रहा है।

श्री राठौर ने कहा कि 2021 में केन्द्र में सहकारिता मंत्रालय बनने के बाद से विभाग द्वारा अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की गई है, जिसके परिणाम स्वरूप फसली ऋण वितरण, भण्डारण क्षमता एवं कृषकों से उनकी उपज की खरीद में कई गुना वृद्धि हुई है, जिससे विभाग प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। इफको द्वारा उत्पादित नैनो यूरिया से किसानों की उपज में बढ़ोत्तरी हुई है तथा लागत में कमी आई है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है।

उ0प्र0 को-आपरेटिव बैंकों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिससे खाता धारकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकें। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि यू0पी0 को-आपरेटिव बैंक की सभी शाखाएं लाभ की स्थिति में हैं, वहीं कई वर्षाे से घाटे में चल रही उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 ने इस वित्तीय वर्ष में 98.50 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

जिला सहकारी बैंक -अध्यक्ष -उपाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर- रामनाथ सिंह- मुकेश कुमार जैन
सहारनपुर- राजपाल सिंह- महेंद्र सैनी
बिजनौर- दिनेश कुमार चौधरी- हेमराज सिंह
रामपुर- मोहनलाल सैनी- हरजिंदर सिंह
मेरठ- विमल शर्मा -सुरेंद्र सिंह
गाजियाबाद- कृष्णवीर सिंह चौधरी -पुष्पा सिंह भाटी
अलीगढ़- उमेश कुमारी- राजकुमार वर्मा
एटा -प्रत्येंद्र पाल सिंह- राजवीर सिंह भल्ला
आगरा- प्रदीप भाटी- पद्म सिंह
मैनपुरी- नरेंद्र सिंह राठौ-र कलक्टर सिंह लोधी
मथुरा- निरंजन सिंह धनगर- सुरेंद्र सिंह
बदायूं- जे.के. सक्सेना- रानी सिंह पुंडीर
बरेली- वीरेंद्र सिंह गंगवार- कंचन सिंह
पीलीभीत- सत्यपाल गंगवार- पूरनलाल गंगवार
शाहजहांपुर- धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर- अजय कुमार प्रजापति
फिरोजाबाद- अतुल प्रताप सिंह- राहुल यादव
बांदा -पंकज अग्रवाल- मधुरेंद्र प्रताप सिंह
महोबा- चक्रपाणि त्रिपाठी- संतोष कुमार गुप्ता
जालौन- बृजभूषण सिंह रविकांत द्विवेदी
झांसी जयदेव पुरोहित चंद्रजीत सिंह
फतेहपुर प्रभुदत्त दीक्षित -संतोष गुप्ता
ललितपुर- रमेश कुमार सिंह लोधी- श्रीकांत कुशवाहा
कानपुर नगर- शिवदयाल सिंह परिहार- रामेंन्द्रनाथ सचान
बहराइच- जितेंद्र कुमार त्रिपाठी- पवन कुमार सिंह
अयोध्या- धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू -सुरेंद्र पांडेय
हरदोई- अशोक सिंह- सरोज कुमार
लखीमपुर- विनीत मनार पटेल- रविकाश चंद्र गोयल
लखनऊ- वीरेंद्र प्रताप सिंह- महेंद्र कुमार जाटव
रायबरेली- विवेक विक्रम सिंह- सुशील कुमार शर्मा
सीतापुर- विष्णु मौर्या -इंदू सिंह चौहान
उन्नाव -अरुण प्रताप सिंह- गंगा प्रसाद वर्मा
प्रयागराज- शिव मोहन मौर्य- आकांक्षा सोनकर
सुलतानपुर- योगेंद्र प्रताप सिंह- उमापति त्रिपाठी
मिर्जापुर- जगदीश सिंह पटेल -विपुल सिंह
गाजीपुर- सरोजेश सिंह -अच्छेलाल गुप्ता
आजमगढ़- लक्ष्मण मौर्या -बृजेश कुमार सिंह
देवरिया- रवींद्र प्रताप मल्ल -राघवेंद्र प्रताप सिंह उमंग
गोरखपुर- विजय प्रताप सिंह- अनंत सिंह
सिद्धार्थनगर- विक्रम सिंह -नेहा चौधरी

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय