Saturday, April 26, 2025

नोएडा के सनशाइन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा, बालकनी में खेल रहा बच्चा नीचे गिरा

नोएडा। नोएडा सेक्टर-122 स्थित सनशाइन अपार्टमेंट में आज बड़ा हादसा हो गया। अपने घर के बालकनी में खेल रहा एक बच्चा अचानक पहली मंजिल से गिरा गया। जिससे बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। इस घटना की सीसीटीवी वीडियो मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है।

 

 

कादिर राणा के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, एक सप्ताह में ही लिखा गया दूसरा मुकदमा

[irp cats=”24”]

 

 

 

 

कभी-कभी जरा-सी असावधानी किसी बड़े हादसे का कारण बन जाती है। ऐसा ही एक मामला थाना-113 क्षेत्र के सेक्टर-122 स्थित सनशाइन अपार्टमेंट में हुई। इस अपार्टमेंट में रहने वाले दो बच्चे अपनी बालकनी में खेल रहे थे। तभी अचानक एक बच्चा रेलिंग पर चढ़ा और असंतुलन होकर नीचे गिर पड़ा। जिससे उसे गंभीर चोट आई है। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

रायबरेली में सीएम योगी की तस्वीर के साथ लगे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के पोस्टर

 

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लैट की एक बालकनी में दो लड़के खेल रहे थे। इसी दौरान तीन साल का एक बच्चा रेलिंग पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था।  इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फर्स्ट फ्लोर से नीचे जा गिरा। उसके नीचे गिरते ही वहां हड़कंप मच गया, आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। बच्चों को गंभीर चोट आई हैं लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय