Monday, April 28, 2025

राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका,तीन पूर्व मंत्रियों समेत पच्चीस से अधिक कांग्रेस दिग्गज BJP में शामिल

जयपुर। राजस्थान में रविवार को तीन पूर्व मंत्रियों समेत पच्चीस से अधिक कांग्रेस के दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी और पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के अलावा सचिन पायलट के समर्थक रहे पूर्व मंत्री खिलाड़ी लाल बैरवा ने भाजपा का हाथ थामा। इसके अलावा नागौर के कद्दावर जाट नेता और पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा ने भी भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया।

लोकसभा चुनावों से पहले राजस्थान कांग्रेस के पच्चीस के अधिक दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए। ग्यारह साल पहले भाजपा को छोड़कर जनता सेना पार्टी बनाने वाले मेवाड के दिग्गज नेता रणधीर सिंह भिंडर भी आज अपने समर्थकों के साथ पुन: भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही जनता सेना का भाजपा में विलय की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव मौजूद रहे।

भाजपा का दामन थामने वालों में पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा, विजयपाल सिंह मिर्धा, आलोक बेनीवाल, रामनारायण किसान, अजमेर से लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहे रिजु झुनझुनवाला, भीलवाड़ा की पूर्व जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल व्यास, पूर्व आईएएस ओंकार सिंह चौधरी, गोपाल राम कूंकणा, डॉक्टर आलोक जांगिड़, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरडा, कर्मवीर चौधरी, जगन्नाथ बुरडक, कर्मवीर चौधरी, रामनारायण झांझरा, कुलदीप ढेवा, बच्चू सिंह चौधरी, रामलाल मीणा, महेश शर्मा, रणजीत सिंह, मधुसूदन शर्मा और अन्तरराष्ट्रीय बाडीबिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल प्रमुख हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय