Sunday, May 11, 2025

 विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में बड़ा खुलासा,गोली मारने वाला निकला केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार

लखनऊ। भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जहा पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित वर्मा बता विनय को गोली मारने का दावा किया था वह केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का रिश्तेदार है। वह मंत्री की भाभी की बहन का बेटा है। मतलब विकास किशोर का मौसेरा भाई। पुलिस और लोगों के बीच अब यह आशंका जोर पकड़ती जा रही है कि भाजपा कार्यकर्ता विनय की हत्या के पीछे निश्चित रूप से कोई बड़ी और निजी वजह रही है। पुलिस फिलहाल अपनी विवेचना को जारी रखते हुए जब्त कर रखें मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, संदिग्धों की लोकेशन आदि को गंभीरता से खंगाल रही है।

आपको बता दें कि आरोपी अंकित वर्मा मंत्री की भाभी की बहन का लड़का है। वह अपने मौसेरे भाई व मंत्री पुत्र विकास के साथ ही अधिकतर रहता था। वारदात की रात भी वह उसी आवास पर था। ठाकुरगंज के फरीदीपुर में मंत्री कौशल किशोर के आवास पर 31 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव व उसके दोस्त मौजूद थे। एक सितंबर को विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम को गिरफ्तार किया था। दावा किया था कि जुए के विवाद में हत्या हुई है। गोली अंकित वर्मा ने मारी है। दो सितंबर को आरोपी कोर्ट में पेश किए गए थे। जहां से जेल भेजे गए थे।

जानकारी के बाद विकास ने बताया था कि जब भी वह फ्लाइट से कहीं जाता है तो पिस्टल घर पर ही रखकर जाता है। पिस्टल बेड पर तकिए के नीचे रखी थी। ये बात सभी दोस्तों को पता थी। घटना से मेरा कोई संबंध नहीं है। चूंकि जिस पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया गया वह विकास की है, इसलिए पुलिस उसके खिलाफ भी उचित कार्रवाई करेगी।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय