Monday, April 21, 2025

गाजियाबाद में दुकान के कोने में मसाज पार्लर, उसमें सेक्स-डील करने वाला दरोगा सस्पैंड, वीडियो वायरल

गाजियाबाद। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक दरोगा ने मसाज पार्लर के मालिक के साथ सौदेबाजी करते हुए 20000 रुपए हर महीने देकर मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स बाजार चलने का सौदा पक्का कर लिया। पार्लर मालिक और पुलिस कर्मियों के बीच हुई इस डील का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। इस मामले में चौकी इंचार्ज को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। जांच पड़ताल के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर समूची कार्यवाही की जाएगी।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ जमकर वायरल हो रहा है। जनपद गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का होना बताये जा रहे इस वीडियो में मसाज पार्लर चलाने को लेकर पुलिस और मसाज पार्लर संचालक के बीच बातचीत चल रही है। जिसमें एक व्यक्ति खोडा क्षेत्र में मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालन की बात पुलिस के साथ करता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों तरफ से इस वीडियो में सेक्स रैकेट संचालन के बदले पैसों की बातचीत भी चल रही है। कंधे पर दो स्टार लगाए दिखाई दे रहा पुलिस कर्मी मसाज पार्लर संचालक से 20000 रुपए हर महीने देने की मांग कर रहा है। इलाके में सेक्स बाजार चलाने का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की शुरुआती जांच के दौरान यह मामला खोड़ा थाना क्षेत्र की बीरबल चौकी के इंचार्ज दरोगा देशराज से जुडा होना पाया गया है। जिसके चलते तत्काल प्रभाव से दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  गाज़ियाबाद में पैसों का विवाद बना खूनी संघर्ष: शिव वाटिका में युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय