Wednesday, May 14, 2025

सहारनपुर में पिस्टल के साथ युवकों की वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में बुधवार को दो युवकों का पिस्टल के साथ एक वीडियो सामने आया। जानकारी के मुताबिक वीडियो में 2 युवक दिख रहे हैं, जो एक बुलेट पर सवार थे।

बुलेट पर पीछे बैठा युवक पिस्टल लहराते हुए अपने पीछे आ रहे दूसरे बाइक सवार साथियों को आगे निकलने की बात कह रहा है।

पूरा मामला दो युवकों की स्टंटबाजी का है। जिसमें बाइक सवार युवक आपस में रेस लगा रहे हैं। एक बुलेट पर सवार दो युवक आगे चल रहे हैं। तभी, बुलेट पर पीछे बैठा युवक पिस्टल लहराते हुए अपने पीछे आ रहे दूसरे बाइक सवार साथियों को आगे निकलने की बात कह रहा है।

युवक का पिस्टल लहराने का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय