Monday, April 28, 2025

बिजनौर पुलिस ने मार गिराया,ढाई लाख का इनामी अपराधी आदित्य राणा एनकाउंटर में ढेर

 

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में सात माह से फरार चल रहे ढाई लाख रुपये के इनामी बदमाश आदित्य राणा को पुलिस ने मंगलवार की देर रात को मुठभेड़ में मार गिराया। एनकाउंटर के दौरान पांच पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।

[irp cats=”24”]

पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बुधवार को बताया कि देर रात को आदित्य राणा अपने गिरोह सहित चौकी बुढ़नपुर क्षेत्र में होने की जानकारी स्योहारा थाना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ इलाके में घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंका। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया है। साथी के घायल होने पर बाकी बदमाश भाग निकले। इस दौरान पांच पुलिस कर्मी घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान स्योहारा के गांव राना नगंला निवासी आदित्य राणा के रूप में हुई है। उस पर हत्या, लूट सहित 43 मुकदमें दर्ज थे, जिसमें छह हत्या, 13 लूट के मुकदमे शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि आदित्य पुलिस अभिरक्षा से दो बार 2017 व 2022 में फरार होने में सफल रहा था। दूसरी बार 23 अगस्त 2022 को जनपद के शिवालाकंला थाने में दर्ज एक मामले की सुनवाई के लिए पुलिस आदित्य को लखनऊ जेल से बिजनौर लाई थी। यहां से लौटते समय शाहजहांपुर में रेड चिली ढाबे से पुलिस को चकमा देकर आदित्य फरार हो गया था। तभी से पुलिस आदित्य की तलाश में लगी हुई थी। उस पर ढाई लाख का इनाम घोषित था। इस गिरोह के पुलिस ने 48 सदस्य चिन्हित किए हुए है, जिनमें छह की गिरफ्तारी की जा चुकी है, बाकी फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जंगल में कम्बिंग कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय