Wednesday, April 2, 2025

देवबंद में डंपर की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

देवबंद। डंपर की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल चंडीगढ़ से जनपद बिजनौर अपने गांव लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर निवासी फजलु पुत्र सिराजुद्दीन बाइक द्वारा चंडीगढ़ से जनपद बिजनौर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज देवबंद के निकट पहुंचा तो रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें फजलु घायल हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद भर्ती करवाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक का कहना है कि घायल की टांग में फ्रैक्चर की वजह से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय