Sunday, April 27, 2025

कैराना में सड़क हादसे में घायल पत्नी ने तोड़ा दम,पति घायल

कैराना। दो दिन पहले बाइक पर सवार होकर हरियाणा में मजदूरी के लिए जाते समय डंफर की टक्कर लगने से घायल दंपत्ति में से पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया,जबकि पति अभी भी  अस्पताल में भर्ती है।
गत सोमवार की प्रात क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी सनोज अपनी पत्नी आरती के साथ बाइक पर सवार होकर पानीपत के गांव कुराड़ स्थित फैक्ट्री में मजदूरी के लिए जा रहा था,जैसे ही वह कुराड के निकट पहुंचा तो इसी दौरान तेजरफ्तार डंफर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों दंपत्ति घायल हो गए थे।
जिसके बाद दोनों को पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से आरती पत्नी सनोज को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया था,जहां बुधवार की प्रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है,जबकि सनोज पुत्र रामपाल अभी भी पानीपत के अस्पताल में भर्ती है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय