Tuesday, April 22, 2025

नोएडा में दिनदहाड़े बाइक सवार को गोलियों से भूना, मौत

नोएडा। आज थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर नारायण गोल चक्कर के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार एक 40 वर्षीय व्यक्ति के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपर पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कासना के रहने वाला सुखपाल 40 वर्ष पुत्र हरपाल आज सुबह को मोटरसाइकिल पर सवार होकर अजायबपुर नारायण गोल चक्कर के पास से गुजर रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी।

 

उन्होंने बताया कि इस घटना में सुखपाल की मौके पर मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस को कुछ अहम सुरंग मिले हैं। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर आशंका जाहिर की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय