Wednesday, April 23, 2025

तीरथ सिंह हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर ग्रामीणों में रोष, थाने पर धरना

मेरठ। मेरठ के हस्तिनापुर में हुई सरदार तीरथ सिंह की हत्या के मामले में बड़ी वजह सामने आई है। वहीं, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार यही कह रही है कि अब बच्चों का पालन पोषण कौन करेगा। बुधवार को ग्रामीणों और परिजनों ने थाने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।

 

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में गुरुद्वारा साहिब में अलाव सेख रहे तीरथ सिंह की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी इस मामले में शासन प्रशासन के अधिकारियों ने 24 घंटे में नाम दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने थाने के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया।

[irp cats=”24”]

 

ग्राम प्रधान लतीफपुर दिलदार सिंह ने बताया कि शनिवार को उसके रिश्तेदार तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। परिजनों ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।

 

पुलिस अधिकारियों के कहने पर 24 घंटे के आश्वासन दिया गया था कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन अभी तक हत्या को तीन दिन बीत चुके हैं और आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। इसे लेकर थाने पर धरना दिया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं।

 

ग्रामीणों ने बताया कि जब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। उधर धरना शुरू होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई है। ग्रामीण थाने के मुख्य गेट पर बैठ गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय