Thursday, April 24, 2025

लखीमपुर में डंपर ने मैजिक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक दर्जन घायल

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की सुबह लखीमपुर शहर बाईपास पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं दो यात्रियों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों की पहचान की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीमपुर गोला मार्ग पर पंडित दीनदयाल विद्यालय के समीप बने बाईपास क्रॉस पर एक तेज रफ्तार डंपर ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की इसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, तो वहीं एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।

 

[irp cats=”24”]

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान के लिए शिनाख्त शुरू कर दी है। वहीं घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां से गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय