Wednesday, April 16, 2025

Bigg Boss 18 के फिनाले से पहले शॉकिंग मिड वीक इविक्शन

 

मुंबई। बिग बॉस 18 में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है, क्योंकि शो का फिनाले बेहद करीब है। घर में अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट बचे हैं, और मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। बीते दिन हुए नॉमिनेशन टास्क ने घर में नया बवाल खड़ा कर दिया।

मुज़फ्फरनगर में अवैध कालोनियों पर MDA का चला बुलडोजर, करोड़पति बनने के सपनों पर फेर दिया पानी !

 

 

टास्क के दौरान चाहत पांडेय समय की गिनती करना भूल गईं, वहीं रजत दलाल ने टास्क के नियमों का उल्लंघन कर दिया। बिग बॉस ने इन गलतियों को गंभीरता से लेते हुए पूरी टीम को नॉमिनेट कर दिया। इस हफ्ते रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, और चाहत पांडेय नॉमिनेट हुए हैं।

शहाबुद्दीन रिजवी के बयान पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी का पलटवार,बोले-मौलानाओं अपना डीएनए कराओं

 

बिग बॉस के फैन पेज #BiggBoss_Tak के मुताबिक, इस बार शो में डबल इविक्शन होगा। रजत, श्रुतिका, और चाहत में से एक मिड वीक इविक्शन में बाहर होगा। इसके बाद दूसरे इविक्शन के लिए वोटिंग लाइनें बंद हो जाएंगी।

 

 

यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, 8 ज़िलों के पुलिस कप्तान बदले, मुजफ्फरनगर के सीओ सिटी सहारनपुर गए

 

 

फैंस में चर्चा है कि रजत दलाल की परफॉर्मेंस हाल के टास्क में कमजोर रही है, जिससे उनका बाहर होना तय माना जा रहा है। वहीं, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडेय के बीच करीबी मुकाबला हो सकता है।

शो के फिनाले में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है। कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, क्योंकि सभी की नजरें बिग बॉस 18 ट्रॉफी पर हैं। इस नॉमिनेशन और डबल इविक्शन से घर में माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है।

यह भी पढ़ें :  कमजोर साबित हुई 'सिकंदर' फिल्म, कमाई में और गिरावट दर्ज

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय