Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। किशेारी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और आपबीती बताई। इस दौरान पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।

 

इस मामलें में थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। वहीं, पीड़िता की मां ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, देहली गेट थाना पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपी नानू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना देहली गेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि आज किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जांएगे।

 

पुलिस के मुताबिक, जलीकोठी निवासी महिला ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह अपने पति के साथ अपनी बीमार ननद को देखने के लिए भूमिया के पुल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला का भतीजा उसके घर पर आया और घर से किशोरी बेटी को अपनी बुआ के घर ले गया। जहां आरोपी ने तमंचे की नोंक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

 

इसके बाद पीड़ित किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। वहीं, बेटी की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर आरोपी के घर पहुंचे। किशोरी की मां ने बताया कि उस समय आरोपी के परिजनों ने मिन्नतें करते हुए आरोपी का निकाह किशोरी से कराने का वादा किया। लेकिन, दो दिन बाद ही आरोपी ने किशोरी के साथ निकाह करने से इनकार कर दिया और फरार हो गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय